कोरोनावायरस की वजह से सारी दुनिया इस समय थम सी गई है, आपको बता दें कि इस खतरनाक बीमारी की वजह से सभी ने अपने आप को घर में कैद कर लिया है। सभी यातायात सेवाएं बंद कर दी गई है, जो इंसान अपने घर से दूर है, वह वहीं रहकर फस गया है। भारत की एक ऐसी अभिनेत्री भी है, जो इस समय अमेरिका के लॉस एंजलिस में फंसी हुई है।
दोस्तों हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं उस अभिनेत्री का नाम सौंदर्या शर्मा है, जिन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके अपनी आपबीती सुनाई थी।सौंदर्य शर्मा ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर का हाल बताते हुए कहा कि यहां मास्क तक नहीं मिल पा रहा है। बाजार में मास्क की कमी चल रही है, इसके आगे यह भी बताया कि किसी अन्य चीज से खुद का मास्क बनाया जा सकता है। किसी दुपट्टा या इस कार से अपना खुद का मास्क तैयार किया जा सकता है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि थोड़ी सी कोशिश करके आप अपने घर में ही एक मास्क बना सकते हैं। आपको बता दें कि साल 2017 में रिलीज़ हुई फ़िल्म रांची डायरीज में सौंदर्य शर्मा नजर आ चुकी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर थे, सौंदर्य अमेरिका में एक प्रोजेक्ट की वजह से गई हुई थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण वह अमेरिका में फंसी हुई रह गई हैं।


0 टिप्पणियाँ